Homeइटावानरेंद्र मोदी के कार्यक्रम "मन की बात" को सुना

नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “मन की बात” को सुना

 चकरनगर। रविवार को ब्लॉक क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “मन की बात” को गांववासियों ने एक साथ बैठकर सुना। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी।

मंडल अध्यक्ष शेखर चौहान ने इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों से प्रधानमंत्री की बताई गई बातों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि “मन की बात” समाज के हर वर्ग को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इसके संदेशों का पालन करने से हम सभी सामाजिक और व्यक्तिगत विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, शिवम चौहान, भूपेंद्र चौहान, रविंद्र भदौरिया और सोनू गौतम भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की सराहना की और इसे सभी के लिए प्रेरणादायक बताया।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article