Homeसैफईडॉ. ऋषभ अग्रवाल ने एडवांस्ड हिप एवं नी रिप्लेसमेंट फ़ेलोशिप सफलतापूर्वक की...

डॉ. ऋषभ अग्रवाल ने एडवांस्ड हिप एवं नी रिप्लेसमेंट फ़ेलोशिप सफलतापूर्वक की पूर्ण

यूपीयूएमएस (उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय) सैफई के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. ऋषभ अग्रवाल ने UPOA (उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन) एवं नेशनल नी एवं हिप जॉइंट रिप्लेसमेंट फ़ाउंडेशन द्वारा मान्यता प्राप्त एडवांस्ड हिप एवं नी रिप्लेसमेंट फ़ेलोशिप सफलतापूर्वक पूर्ण की है।

इस फ़ेलोशिप के अंतर्गत डॉ. अग्रवाल ने प्राइमस अस्पताल, नई दिल्ली में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. सी. एस. यादव के मार्गदर्शन में जटिल रिवीजन हिप सर्जरी तथा अत्याधुनिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण उन्हें जटिल हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के उपचार में और अधिक दक्ष बनाएगा।

माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अजय कुमार ने डॉ. ऋषभ अग्रवाल की इस उपलब्धि को यूपीयूएमएस सैफई के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि इससे संस्थान में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं सहकर्मियों ने भी डॉ. अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article