जनपद इटावा के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत माह दिसंबर 2025 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए जनपद इटावा को प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मुख्य विकास अधिकारी इटावा अजय कुमार गौतम को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कर-कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर ब्लाक मिशन मैनेजर–सैफई धर्मेन्द्र श्रीवास्तव को भी जनपद में NRLM के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक के रूप में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान जनपद इटावा में NRLM योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में किए गए सतत, समन्वित एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों का प्रतिफल है।
इस अवसर पर जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक बेहतर कार्य करने तथा जनपद को प्रदेश में अग्रणी स्थान दिलाने का संदेश दिया गया।

