भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने प्रदेश कार्यसमिति 2026 के सदस्यों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी सूची में कानपुर क्षेत्र से सात सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें इटावा जिले के मयंक भदौरिया का नाम भी शामिल है।
जारी सूची के अनुसार, कानपुर क्षेत्र से सत्येंद्र मिश्रा (कानपुर), मयंक भदौरिया (इटावा), विपिन द्विवेदी (कन्नौज), धर्मेंद्र गोस्वामी (ललितपुर), सुनील पाठक (हमीरपुर), भगवती शुक्ला (जालौन) और कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भोले सिंह (चित्रकूट) को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।

