HomeइटावाUPSSSC PET परीक्षा-2026: डीएम और एसएसपी इटावा ने परीक्षा केंद्रों का किया...

UPSSSC PET परीक्षा-2026: डीएम और एसएसपी इटावा ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, पुलिस बल की तैनाती तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

डीएम एवं एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article