यह शिविर रविवार को प्रातः 10:30 बजे विकास भवन, इटावा में आयोजित होगा। इसमें विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में पैथोलॉजी ऑन व्हील्स के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ लोगों को विधिक सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित यह पहल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक जनकल्याणकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विधिक सहायता सहित उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं।

