Homeइटावाजनगणना-2027: स्व-गणना के लिए लोगों को किया जागरूक, विकास भवन में लगाया...

जनगणना-2027: स्व-गणना के लिए लोगों को किया जागरूक, विकास भवन में लगाया गया विशेष स्टॉल

भारत की आगामी जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने जनसामान्य को जागरूक करने की पहल शुरू कर दी है। रविवार को विकास भवन परिसर में आयोजित विधिक कैम्प के दौरान जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया।

इस स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया, उसके महत्व और जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वयं अपने और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी ने जागरूकता स्टॉल का अवलोकन किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भागीदारी का अवसर है। जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता और उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। साथ ही अपने परिवार, आस-पड़ोस और परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

विधिक कैम्प में लगाए गए इस विशेष स्टॉल के माध्यम से लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन ने जनसामान्य के सहयोग से जनगणना के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने का आह्वान किया।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article