Homeइकदिलश्री अशोक इंटर कॉलेज अंडावली इटावा में सेवानिवृत्ति होने वाले शिक्षक श्री...

श्री अशोक इंटर कॉलेज अंडावली इटावा में सेवानिवृत्ति होने वाले शिक्षक श्री शिव कुमार उपाध्याय को भव्य विदाई दी गई

श्री अशोक इंटर कॉलेज अंडावली इटावा में सेवानिवृत्ति होने वाले शिक्षक श्री शिव कुमार उपाध्याय को भव्य विदाई दी गई 
अशोक इंटर कॉलेज अंडावली कोकावली के सहायक अध्यापक पद से श्री शिव कुमार उपाध्याय आज अपने सफल सेवा के उपरांत 31/03/2024 को सेवानिवृत हो गए। इस अवसर संस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक श्री राधे श्याम शर्मा जी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्री देवेश कुमार शर्मा तथा प्रधानाचार्य श्री करतार सिंह के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने फूल मालाओं से स्वागत ब प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। उनका आगामी जीवन स्वस्थ एवं सुखमय रहे ऐसी ईश्वर से कामना के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी गई| अपने वक्तव्य में श्री शिव कुमार ने सभी कर्मचारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वह एक कुशल शिक्षक के साथ बहुत अच्छे ह्रदय के व्यक्ति भी है विदाई लेने वाले शिक्षक श्री शिव कुमार का कार्यकाल बहुत सराहनीय रहा। उनके पढ़ाए शिष्य विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं और शिष्यों के लिए आज भी श्री शिव कुमार प्रेरणा स्रोत है l

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article