Homeभरथनाबारात से घर पहुंची नई नवेली दुल्हन की हुई मौत

बारात से घर पहुंची नई नवेली दुल्हन की हुई मौत

भरथना- कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा में बीते मंगलवार की सुबह 5 बजे एक शादी वाले परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शब्बीर का पुत्र शमशाद जनपद फिरोजाबाद के कस्बा सिरसागंज से बड़े ही धूमधाम के साथ बारात ले जाकर अपनी नई नवेली दुल्हन नाजरीन से निकाह कर दुल्हन को अपने घर लेकर लौटा। इस बीच हाथों में मेंहदी लगी दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। अचानक उसकी तबियत खराब होने लगी। जिस पर दूल्हा शमशाद और उसके परिजन सहित बाराती दुल्हन नाजरीन को इलाज के लिए मुख्यालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दुल्हन नाजरीन को मृत घोषित कर दिया। जिसकी खबर मिलते ही दुल्हन की ससुराल और मायके में मातम फैल गया। मृतक दुल्हन नाजरीन का जनाजा नम आंखों के बीच कस्बा की बड़ी जामा मस्जिद स्थित क्रबिस्तान के लिए रुकसत हो गया। जहां दूल्हा और दुल्हन दोनो पक्षों के साथ बारातियों ने गमगीन माहौल में दुल्हन को सुपुर्दे खाक दफन कर दिया।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article