Homeइटावाभाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर मनाया स्थापना दिवस

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर मनाया स्थापना दिवस

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सम्पर्क अभियान पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। भाजपा प्रथम मण्डल के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि बूथ संख्या 243 के बूथ अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित के नेतृत्व में घर घर संपर्क अभियान शाहग्रान मोहल्ले में चलाया गया। उन्होंने बताया कि स्थापना काल से ही राष्ट्रवाद की विचार धारा को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जनता के प्रति समर्पित है।

लोकसभा विस्तारक अतुल मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष कार्यकर्ताओं ने इटावा लोकसभा में कमल खिलाने का संकल्प लेते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार को पूरा करने का संकल्प लिया।

घर घर सम्पर्क अभियान में भाजपा नेत्री सुमन दुबे , शशिवाला सोनी शीलम गुप्ता राकेश शर्मा विमल सोनी योगेश कश्यप राकेश वर्मा संजय यादव रोहित कश्यप मुकेश शुक्ला रमेश कुशवाह अभिषेक सक्‍सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article