Homeचकरनगरपथर्रा के प्रधान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

पथर्रा के प्रधान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पथर्रा के प्रधान भूप सिंह ने सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करने के उद्देश्य से सोमवार को पंचायत सचिवालय पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत क्षेत्र के दिव्यांगों, असहाय और गरीब लोगों को कुल 100 कंबल वितरित किए।

प्रधान भूप सिंह ने कहा कि सर्दी के इस मौसम में कंबल गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में और जरूरतमंद लोगों की सहायता की आवश्यकता महसूस होती है, तो कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के कई सदस्य और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखी गई। प्रधान भूप सिंह की इस पहल को गांववासियों ने सराहा और उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article