Homeइटावाबसपा सुप्रीमो मायावती ने शीलू दोहरे पर फिर जताया भरोसा, बनाए गए...

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शीलू दोहरे पर फिर जताया भरोसा, बनाए गए जिला अध्यक्ष

इटावा: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने युवा नेता शीलू दोहरे पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें इटावा जिले का बसपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शीलू दोहरे ने इससे पहले 2020 से 2022 तक भी बसपा जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

शीलू दोहरे के पिछले कार्यकाल को बसपा संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने जिले में अपनी मजबूती दिखाई और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाया। उनके इसी कार्य और समर्पण को देखते हुए मायावती ने उन्हें दोबारा इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि शीलू दोहरे ने अपने पिछले कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और बसपा की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ा और संगठन को नई ऊर्जा मिली। शीलू दोहरे की दोबारा नियुक्ति पर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में बसपा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर शीलू दोहरे ने बसपा सुप्रीमो मायावती का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहेगा।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article