Homeइटावाअंकुर कुमार बने आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष

अंकुर कुमार बने आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष

इटावा। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अंकुर कुमार को ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हदेश चौधरी की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस अवसर पर जिला महासचिव इकरार अहमद और वरिष्ठ आप नेता बृजेंद्र जैन ने अंकुर कुमार को टोपी, पट्टिका पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंकुर को यह जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करेंगे। अंकुर कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article