Homeइटावाइटावा N.G.O. ने 400 लोगों को पांच रुपए में भरपेट कराया भोजन

इटावा N.G.O. ने 400 लोगों को पांच रुपए में भरपेट कराया भोजन

इटावा। एनजीओ सिटी युवा छात्र समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के द्वारा गरीब ओर जरूरतमंद लोगों के लिए चलाऐ जा रहे भोजन बैंक के द्वारा निरंतर छटवे हफ्ते भी लगभग 400 लोगों को 5 रू में भरपेट भोजन कराया गया ।
इस भोजन बैंक कार्यक्रम में इटावा शहर के वरिष्ठ समाजसेवी रामशरण गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को अपने हाथ से खाना वितरित किया और संगठन के सभी लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए दिल से सराहना की साथ ही संघठन के इस कार्य को आप लोग निरंतर करते रहिए जो भी मदद होगी वह उनके द्वारा दी जायेगी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अभिलाष सिंह गौर प्रदेश महासचिव ठाकुर आकाशदीप गौर प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा श्रद्धा सिंह संरक्षक मंडल सदस्य बृजेश पोरवाल संरक्षक मंडल सदस्य महेश चंद्र कठेरिया संरक्षक मंडल सदस्य गजेंद्र सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज चौहान जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष रोहित कुमार जिला सचिव गोपाल ठाकुर जिला सचिव नितिन प्रताप सिंह जिला सचिव इशांक चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष वैदपुरा शिवम यादव विपिन देवी आदि लोग मौजूद रहे।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article