Homeजसवंतनगर“डिंपल यादव” को जसवंतनगर से इस बार रिकॉर्ड जीत दिलानी है: आदित्य...

“डिंपल यादव” को जसवंतनगर से इस बार रिकॉर्ड जीत दिलानी है: आदित्य यादव

जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी  के युवा फायर ब्रांड नेता और जिला सहकारी बैंक इटावा के अध्यक्ष आदित्य यादव “अंकुर” ने जसवंत नगर क्षेत्र के लोगों का आवाहन किया है कि  इस लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को पिछले उप चुनाव की जीत से भी बड़ी जीत प्रदान कर उन्हें रिकार्ड मतों से विजई बनाने की अभी से कोशिश करें। द्वार द्वार जाएं और लोगों को एक जुट मतदान करने की अपील करें।
आदित्य यादव रविवार को यहां समाजवादी पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं बूथ,सेक्टर अध्यक्षों तथा पदाधिकारियो को संबोधित कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि इस बार चूंकि मेरे पिता शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से चुनाव मैदान में उतारा गया है, इसलिए वह इस बार के लोकसभा चुनाव में जसवंत नगर में कम ही समय दे पाएंगे।
    उन्होंने कहा कि सांसद डिंपल यादव को जिताने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मैं स्वयं यहां उनकी चुनाव कमान संभालूंगा। इस बार डिंपल यादव की  रिकॉर्ड जीत न केवल हम लोग सुनिश्चित करेंगे, बल्कि ऐसी जीत दिलाएंगे कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जान जाए कि समाजवादी पार्टी के साथ मैनपुरी  संसदीय क्षेत्र की जनता अटूट रूप से जुड़ी हुई है।
       जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बोले कि इस लोकसभा चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी तथा संविधान को तोड़ने की साजिश मुख्य मुद्दा है।  मोदी सरकार ने आम जनता में  भय और आतंक का माहौल पैदा किया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। ऐसे हालातो में भारतीय जनता पार्टी को परास्त करना हम सब का दायित्व है।
       आदित्य यादव के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर , विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू,नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार, नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद अहसान आदि ने स्वागत किया।
      इस अवसर पर आदित्य यादव के साथ पधारे मुलायम सिंह यादव यूथ  ब्रिगेड के नरेंद्र यादव तथा ताखा के जिला पंचायत सदस्य सत्यभान यादव ने भी संबोधित किया।
      पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी ने आदित्य यादव को भरोसा दिलाया कि इस बार पिछले बार से ज्यादा  से समाजवादी पार्टी की जीत होगी ।इसी तरह ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ,जिला सचिव  जितेंद्र उर्फ मोना यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह यादव विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम, जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह एडवोकेट, सत्यवती यादव, अशोक क्रांतिकारी, आलोक गांगलस आदि ने भी उन्हें  आश्वस्त किया।
  बैठक दौरान बड़ी संख्या में नगर पालिका के सभासद, ग्रामीण क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष तथा अल्पसंख्यक कार्यकर्ता तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article