Homeचकरनगरआशापुरा माता मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, जयकारो से गूंजा...

आशापुरा माता मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, जयकारो से गूंजा ऐतिहासिक कस्बा चकरनगर

इटावा जिले के चकरनगर उपखंड क्षेत्र के राजगढ़ी में आशापूरा माता मंदिर में तीन दिवसीय आशापुरा वाली मां और कुलदेवता अंचलेश्वर भगवान की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

महोत्सव के तहत कस्वा में मूर्तियों की शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरा वतावरण जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर से रवाना होकर कलश यात्रा और मूर्तियों की शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों पर होकर गुजरी और पुनः मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हुई. ढोल की थाप और गाजो-बाजो के साथ निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ा. इस दौरान पूरे गांव में मां गंगा, मां आशापुरा, गणपति और जय हनुमान के जयकारे गूंज उठे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। प्रतिष्ठाचार्य पंडित शिवकुमार पाठक दाउदपुर वाले के कुशल निर्देशन में उनके तमाम सहयोगी स्टाफ पूज्य पंडितों ने मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान राजा विजय प्रताप सिंह जूदेवऔर समस्त यजमान मंडल ने हेमाद्री स्नान, मंडप स्थापना, कुटीर होम किया गया। तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित भी हुए, वहीं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति की ओर से रात को मंदिर परिसर में श्री रामचरितमानस का पाठ व भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान सैकडों भक्तों की उपस्थिति रही जिनमें राजा विजय प्रताप सिंह जू देव, महाबल सिंह चौहान (गुरुजी), छेत्रपाल सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह चौहान, शेर सिंह भदौरिया, राम कुमार सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह, संतोष सिंह चौहान चौहान, शिव कुमार सिंह चौहान “संजू भैया”, प्रबल प्रताप सिंह चौहान,अरविंद सिंह राजावत, अरविंद सिंह चौहान, जगमोहन दरोगा जी, राजेश यादव “झब्बू” प्रधान जी चकरनगर, आलोक वर्मा, सचिन जैन, राजकुमार सिंह चौहान, जगपाल सिंह चौहान (जगतोली), प्रदीप चौहान, सत्येंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र सेंगर, सरनाम सिंह चौहान, चंद्र भूषण सिंह चौहान, पिंटू राजावत, जय वीर सिंह चौहान, आशा भदौरिया, गंगा सिंह चौहान (अहमदाबाद), हरभान सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह चौहान, सत्येंद्र त्रिपाठी, रविंद्र सिंह चौहान, आचार्य जी महेंद्र चौहान, कल्लू चौहान, दिलीप यादव, चित्र सिंह चौहान,व मिलन सिंह चौहान (गौहानी) के साथ-साथ तमाम भक्त गण मौजूद रहे 29 तारीख को ही प्रांण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति व प्रसादी वितरण हुआ। प्रभारी निरीक्षक चकरनगर और उनके स्टाफ का सहयोग काफी तारीफे काबिल रहा।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article