Homeलखनाउत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में महिलाओं के आभूषणों की चोरी करने...

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में महिलाओं के आभूषणों की चोरी करने वाली 14 महिलाएं गिरफ्तार

महिलाओं के पास से 8 लाख रू का माल किया गया बरामद।पकड़ी गई महिलाओं के पास से 11 चैन और मंगलसूत्र चोरी किए गए हुऐ बरामद। आपस में सभी महिलाएं एक दूसरे की रिश्तेदार हैं कोई बहन बुआ चाची सास समेत सभी गिरफ्तार। 6 महिलाएं आगरा की दो अलीगढ़ की चार प्रयागराज की और दो महिलाएं उन्नाव की रहने वाली हैं। रंगे हाथों शातिर महिलाओं को बकेवर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह महिलाएं अयोध्या प्रयागराज विंध्यवासिनी ब्राह्मणी नीलकंठ सरसई नाबर कालका देवी मंदिर मैं जाकर जैसे ही महिलाएं प्रणाम करती थी वैसे ही यह महिलाएं हाथ साफ कर देती थी

कालका देवी मंदिर लखना में शनिवार के दिन भारी भीड़ रहती है और इसी का फायदा उठाकर महिला भक्तों को बनाती थी निशाना और जो महिलाएं साथ में रहती थी वह चैन और मंगलसूत्र के टुकड़े-टुकड़े कर देती थी जिससे अगर कोई इन्हे पकड़ता भी तो उनके पास से कोई सामान भी बरामद न हो सके

पकड़ी गई महिलाओं के पास से काटने वाले इंस्ट्रूमेंट भी बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हर पहलू की पुलिस जांच कर रही है और पूरे गैंग का जल्द भंडाफोड़ किया जाएगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बकेवर पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए 20 हजार का इनाम दिया है

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article