Homeबकेवरपूजन कर कन्याओं को कराया भोज

पूजन कर कन्याओं को कराया भोज

बकेवर।चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर षष्ठी: माँ कात्यायनी के दिन कस्बे के मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब देखा गया। सुबह से पूजा-अर्चना का दौर चलने के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही व्रत रखने वाले भक्तों ने अपने घरों पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया। शनिवार को चैत्र नवरात्र छठे दिन पर्व पर सुबह से भरथना रोड पर बकेवर में स्थित सुप्रसिद्ध माता गमा देवी के दर्शन करने के की भीड़ उमड़ी पड़ी। माता के भक्तों ने मंदिर में फूल, मिठाई का भोग लगाया। मंदिरों में प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक लाइन में लगकर माता का प्रसाद ग्रहण किया। कस्वा निवासी व्यपार मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा शिलू ने मंदिर पर कन्या भोज का अयोजन कराया कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया तथा दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।

वही नन्दू शुक्ला ,अनिल तिवारी, अनूप शर्मा एडवोकेट, रवी अवस्थी,रवी प्रकाश शुक्ला,अनील चौधरी आकाश पाठक, शोलू तिवारी आदि का विशेष सहयोग रहा।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article