Homeसैफईपूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र यादव के पुत्र धीरज यादव ने थामा भाजपा...

पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र यादव के पुत्र धीरज यादव ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र यादव के पुत्र धीरज यादव ने थामा भाजपा का दामन,सपा को बड़ा झटका करहल।पूर्व राज्यमंत्री एवं एमएलसी सुभाष यादव के पुत्र डॉक्टर धीरज यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के नामांकन से पहले स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक गुरु स्वर्गीय नत्थू सिंह यादव के नाती धीरज यादव ने भाजपा में शामिल होकर सपा को तगड़ा झटका दिया है।रविवार को चौधरी नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज में कार्यकता सम्मेलन में धीरज यादव को कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्यासी जयवीर सिंह की मौजूदगी में धीरज यादव को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया है।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article