Homeभरथनाभारत विकास परिषद ने कराया कन्याभोज

भारत विकास परिषद ने कराया कन्याभोज

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा चैत्र नवरात्रि पर दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर प्राथमिक विद्यालय कन्धेसी पचार में कन्या पूजन व कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ दुर्गा, भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वन्देमातरम् गायन के साथ हुआ। तदुपरान्त स्कूल में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं का तिलक वन्दन कर मिष्ठान व फल देकर चुनरी, पेन, पेंसिल आदि भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर राठौर, अशोक पोरवाल, माधुरी श्रीवास्तव, मिथलेश शुक्ला, सी0के0 शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, बण्टी पोरवाल, माधुरी पाल, सुधा पोरवाल, प्रभा दुबे, कामिनी पोरवाल, डा0 आर0एन0 दुबे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article

23:27