Homeइटावाश्रमिक दिवस पर जरुरमंदों को अंगोछे व फल बांटे

श्रमिक दिवस पर जरुरमंदों को अंगोछे व फल बांटे

इटावा। इटावा अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जायन्ट्स मैत्री द्वारा श्रमिकों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 50 रिक्शा चालकों तथा जरुरमंदों को अंगोछे व फल वितरित किए गए।

संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि जायंट्स मंत्री ने इस दिशा में पूर्व प्रयासों की पुनरावृत्ति करते हुए श्रमिक के सम्मान की दिशा में यह प्रयास किया गया। एक मई को भीषण गर्मी से बचाव के लिए करीब 50 रिक्शा चालकों व जरूरतमंदों को अंगोछे व फल देकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर डॉ ऊष्मा मिश्रा, यूनिट 3 निदेशक स्मिता यादव,  प्रेरणा जैन, नीतिमा गुप्ता, सीमा किन्द्रा, सीमा सिंह, प्रीति जैन उपस्थित रहीं। मैत्री अध्यक्ष डॉ तृप्ति यादव ने सभी का धन्यवाद दिया।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article