Homeइटावाआम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने दो दर्जन गांवो का किया दोरा

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने दो दर्जन गांवो का किया दोरा

इटावा। इटावा से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जैसे लोकसभा चुनाव का समय करीब आता जा रहा है वैसे इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे के समर्थन में अपने प्रचार अभियान की गति को तेज कर दिया है।

संजीव शाक्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन का संकल्प पत्र लोक को लुभावना है, ओर गरीब और मध्यम परिवारों के लिए लोगो को अत्यंत कल्याणकारी है। आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी जिते्ंद्र दोहरे ने कहा गठबंधन सरकार आने पर चारों ओर चहुँमुखी विकास देखने को मिलेगा। गठबंधन के दलों ने पूर्व सरकार में रहकर जनता से जो वादे किए उन्हें निभाया भी।

भाजपा सरकार की सोच विकासवादी नहीं है, बलात्कारी-अपराधियों को टिकट देती है। 2014 में सोने का भाव 26000 रुपए प्रति 10 ग्राम था अब 75000 प्रति 10 ग्राम है महिलाओं का मंगल सूत्र बने नहीं दे रही है भाजपा सरकार।

आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने अपनी टीम के साथ दो दर्जन गांव का दौरा किया महेवा ब्लॉक के ददोरा, चिंदौली, डवा,विदीपुरा, बसरेहर ब्लॉक के अकबरपुर,किल्ली रोड़, चकवा बुजुर्ग, रिटोली, रसूलाबाद, चकरनगर  के गढ़ैय्या,कोला,सिरसा, मिटाटी, नगला चौप, नीमडाडा,सहित अन्य गांव में प्रचार किया।

इस डोर टू डोर अभियान में हेमंत कठेरिया, अशोक यादव, अंकुर कुमार, भजनलाल, राजेंद्र यादव, अभिलाष सिंह, सिपिन यादव, गिरजेश कुमार,  इश्तियाक अली, सुभाष बाबू, सागर अली, उपदेश शाक्य, मुश्ताक अली, अभिषेक कुमार, किशनलाल आदि साथ रहे।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article