Homeभरथनावर्तमान सरकार की नीयत व नीति दोनों में खोट है- डिम्पल यादव...

वर्तमान सरकार की नीयत व नीति दोनों में खोट है- डिम्पल यादव (सांसद)

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी, सांसद मैनपुरी डिम्पल यादव ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बेरोजगारों को असहाय बनाया और लगातार बढती मंँहगाई ने आम जनमानस का जीना दुश्वार कर दिया है। साथ ही देश-प्रदेश की सरकार संविधान पर कुठाराघात करते हुए अपनी मनमानी करने का प्रयास कर रही है।

सांसद डिम्पल यादव शुक्रवार को इटावा लोक सभा क्षेत्र की भरथना विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पालीखुर्द में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुँची थीं। सांसद श्रीमती यादव ने कहा कि सपा संरक्षक नेताजी किसानों, युवाओं व प्रत्येक जरूरतमन्दों का दुख-दर्द समझते थे, किन्तु इस सरकार ने बीते करीब 10 वर्षों से नौकरी में भर्तियां न करके शिक्षित युवाओं को बेकार कर दिया है तथा लगातार पेपरलीक के माध्यम से आरक्षण के अधिकार पर भी सेंधमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान को बचाने और उसकी रक्षा करने का चुनाव है। आप सभी मतदाता पूरी समझदारी से मतदान दिवस 13 मई को प्रातः 7 बजे ही घरों से निकलकर दोपहर 12 बजे तक पार्टी का सभी वोट बूथ तक पहुँचाकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करके इण्डिया गठबन्धन के हाथों को मजबूत करें। सांसद श्रीमती यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीयत व नीति दोनों में खोट है, वह लगातार भेदभाव की राजनीति करके वोट हथियाना चाहती है। जिससे हमें सावधान रहने की आवश्यकता है। वहीं पूर्व चैयरमेन रंजना यादव व पूर्व जि0पं0स0 सीमा यादव सहित अन्य महिला पदाधिकारियों ने सांसद डिम्पल यादव का भव्य माला, पगडी व प्रतीक व तलवार भेंटकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत सम्मान किया। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव, श्रीकृष्ण यादव, विधायक राघवेन्द्र गौतम, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, जि0पं0स0 पुष्कर सिंह यादव, पूर्व जि0पं0स0 सुरेन्द्र यादव, मनोज यादव बण्टी, सिग्रेेश यादव, अजय यादव, प्रदेश सचिव लीलावती राजपूत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, उदयभान सिंह यादव, सुखराम सिन्धी, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, लल्ला सिंह कठेरिया, पवन यादव, श्रीनवेश यादव, पुष्पेन्द्र यादव रिंकू, ज्ञानवती राठौर, आलोक दीक्षित, राहुल यादव, के0के0 यादव आदि गठबन्धन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए इण्डिया गठबन्धन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसभा की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक बल्देव सिंह यादव, सफल संचालन पूर्व मंत्री अशोक यादव ने किया। फोटो-

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article

19:46