Homeभरथनाधूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभा यात्रा

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभा यात्रा

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भगवान परशुराम की जयन्ती के पावन पर्व पर बडी ही धूमधाम से भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली गयी। आकर्षक झाँकी व संगीतमयी ध्वनियों के बीच शोभा यात्रा निकलने से पूर्व प्रातः परशुराम मन्दिर में उनका मंगल स्नान व पूजन अर्चन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए।
शुक्रवार को श्री परशुराम सेवा समिति भरथना के तत्वाधान् में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की जयन्ती के पावन पर्व पर प्रातः 10 बजे जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण के श्री नर्मदेश्वर मन्दिर परिसर में स्थापित परशुराम मन्दिर से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा बडे ही धूमधाम से नगर भ्रमण हेतु निकाली गई। आकर्षक झाँकी व संगीतमयी ध्वनियों के बीच शोभा यात्रा के दौरान सभी लोगों ने अपनी-अपनी मोटर साइकिलों पर पीला ध्वज लहराकर व मस्तक पर चन्दन का लेप करके नगर के प्रमुख मार्गों मिडिल स्कूल से प्रारम्भ होकर बालूगंज, पुराना भरथना, मण्डी समिति, सती मन्दिर, गिरधारीपुरा, आजाद रोड, तिलक रोड, मोतीगंज में भ्रमण करते हुए रेलवे उपरिगामी सेतु होकर प्रारम्भ स्थल श्री नर्मदेश्वर महादेव एवं परशुराम मन्दिर पर विश्राम किया। इससे पूर्व प्रातः बेला में भगवान परशुराम का स्नान, पूजन अर्चन, हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा के दौरान विपिन बिहारी दुबे (कक्का), महेश चन्द्र शुक्ला, राजू दीक्षित, योगेन्द्र तिवारी, उमाशंकर तिवारी, पवन दुबे, अशोक तिवारी, अनिल पाठक, गोपाल दीक्षित, मुकेश दीक्षित, विनोद तिवारी, बृजमोहन मिश्रा, हिमांशु दुबे, दीपू त्रिपाठी, प्रतीक चौधरी सनी, संजय दुबे, सौरभ दुबे, अनिल तिवारी, शिवम गुप्ता, गौरव गुप्ता, सोनू तिवारी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-
आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article