Homeइटावानारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स ने शुरू की रोटी बैक योजना

नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स ने शुरू की रोटी बैक योजना

इटावा| नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स की अनोखी पहल में रोटी बैंक योजना का शुभारम्भ शम्भूनाथ महाराज गौशाला प्रमुख,  इं0 हरि किशोर तिवारी चेयरमेन नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन तथा डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा प्रधानाचार्य नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स के द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री शम्भूनाथ जी महाराज के माल्यार्पण के साथ हुआ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये विद्यार्थियों ने अपने टिफिन बाक्स की पहली रोटी गाय माता के लिये दान की। तत्पश्चात शम्भूनाथ महाराज, इं0 हरि किशोर तिवारी एवं प्रधानाचार्य डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाई ओर भारतीय संस्कृति तथा हिन्दू दर्शन के मूल्यों को निहित करना है।

हिन्दू धर्म में गाय को देव तुल्य माना जाता है। पुराणों के अनुसार गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इससे समस्त देवताओं को प्रसन्न करने के लिये एक मात्र गौ माता की सेवा करना ही काफी है ओर अपने धर्म के प्रति आस्‍था प्रदान होगी। उन्होने छात्र/छात्राओं को ज्ञान देते हुये कहा कि शास्त्रों में पशु-पक्षियों को अन्न खिलाने का विशेष महत्व माना गया है। हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है लोगो को पौराणिक मान्यता के अनुसार घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिये इसके बाद ही परिवार के सदस्यों को रोटी खानी चाहिये।

बच्चे सर्बाधिक ज्ञान विद्यालय से अर्जित करतें हैं। अतः गौ माता के महत्व को बच्चों को समझाने के लिये विद्यालय से उचित शिक्षा का स्थान ओर कोई नहीं हो सकता हैं।

यही कारण है कि विद्यालय में रोटी बैंक जैसी योजना की अनोखी पहल छात्र छात्राओं के मध्य की गई इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल कोर्डिनेटर श्रीमती उरूसा रिज़वान, सन्दीप यादव तथा समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा|

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article