भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद (पांचाल प्रान्त) स्वामी विवेकानन्द शाखा के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में निवासरत महिला-पुरूष संवासियों को फल-मिष्ठान-नमकीन आदि वितरित कर जलपान कराया।
गुरूवार को कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित श्रीनाथ मैरिज होम में संचालित वृद्धाश्रम पर निवासरत करीब आधा सैकडा महिला-पुरूष संवासियों को संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने फल-मिष्ठान-नमकीन आदि वितरित कर जलपान कराया। इस मौके पर अध्यक्ष शेखर सिंह राठौर, सचिव सुशान्त उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अशोक पोरवाल, उपाध्यक्ष श्यामजी पोरवाल नेक्से, संजय माधवानी, महेन्द्र सिंह, आर0एन0 दुबे, अनिल श्रीवास्तव, सी0के0 शुक्ला, नीलू पाण्डेय, रामप्रकाश पाल, रज्जू पोरवाल, विनोद पोरवाल, फूल सिंह पाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।