Homeभरथनागुरू पूर्णिमा पर होगा 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

गुरू पूर्णिमा पर होगा 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर आगामी 21 जुलाई को गायत्री शक्तिपीठ पर पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न होगा। जिसमें कई श्रद्धालुजन यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अपने इष्टदेव का आवाहन करेगें।

उक्त निर्णय रविवार को कस्बा के मुहल्ला गायत्री नगर (प्रकाश इ0का0 के समीप) स्थित गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर आयोजित गोष्ठी के दौरान लिया गया। संस्था के मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर आगामी 21 जुलाई दिन रविवार को शान्तिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राम नारायण की उपस्थिति में पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न होगा। जिसमें कई महिला-पुरूष भक्तजन यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर सर्वकल्याण की कामना करेगें। ट्रस्टी श्री यादव ने नगर व क्षेत्र के श्रद्धालुजनों से उक्त धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करने की अपील की है। गोष्ठी के दौरान कमलेश कुमार यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव, शिवकिशोर शर्मा, डा0 विनोद यादव, विनय पोरवाल, राजीव यादव पिंकू, गौरव यादव नीटू, मोहित यादव, मोहिनी गुप्ता आदि गायत्री परिजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article