Homeइटावाबरसात होने से किसानो के खिले चेहरे

बरसात होने से किसानो के खिले चेहरे

इटावा।शहर में वीते मंगलवार से बरसात फिर शुर हो गई है।जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले काफी दिनों से आम-जनमानस में बरसात का इंतजार हो रहा था।वीते मंगलवार से बरसात फिर शुरू हो गई है।जिसमें शाम को 1 घंटा से भी ज्यादा समय तक तेज बारिश हुई।जिससे लोगों को गर्मी और उमस से खूब राहत मिली है। वहीं बुधवार को प्रातः पुनः रिमझिम बारिश शुरू हो गई।जिससे मौसम सुहाना बन गया है।इस बरसात से लोगों को 1 सप्ताह से पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी से राहत की सांस महसूस की है।

वहीं किसानो के चेहरे भी खिल उठे हैं क्योंकि इस बरसात से फसलों को भी जीवनदान मिल गया है।इसमें बरसात न होने के कारण भीषण उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। इस बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकी है।किसान सतेन्द्र कुमार,संजीव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बारिश से फसलों को फायदा मिलेगा।इससे सोयाबीन, उड़द एवं धान की फसल की पैदावार अच्छी होगी। यह बारिश किसानों की फसलों के लिए अच्छा फायदा पहुँचाएगी।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article