Homeइटावाअरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी...

अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मिले

इटावा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले कई महीनों से दिल्ली शराब घोटाले के नाम पर राजनैतिक षड़यन्त्र के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया हैं, जबकि आजतक उनके खिलाफ कोई भी सबूत ई.डी. और सी.बी.आई. कोर्ट में रख नहीं पायी। अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिये एक ज्ञापन राष्ट्रपति महोदया को संबोधित जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सोपा।

आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से परेशान होकर उनको और आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश में जुटी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करतें हुए अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर भी प्रताड़ित कर रहें हैं, उनको शुगर है, जबकि उनका शुगर लेवल कई बार 50 तक चला जा रहा हैं जो कि जानलेवा हैं। जबकि अरविन्द केजरीवाल का दोष इतना ही हैं कि वो जनता के हित में दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे क्षेत्र में लगातार बेहतरीन कार्य कर रहें हैं।

जिला महासचिव इक़रार अहमद ने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को तुरंत ख़ारिज करके उन्हें ससम्मान रिहा किया जाये और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें ईलाज की मुक़्क़मल व्यवस्था दी जायें। साथ ही आम आदमी पार्टी मांग करती हैं कि संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग बंद हों। ज्ञापन देते समय संजीव शाक्य जिला अध्यक्ष, इकरार अहमद जिला महासचिव, अंकुर कुमार जिला अध्यक्ष CYSS , बसंत कुमार जिला अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ, श्रीमती हेमलता जिला सचिव, गिरजेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, मनोज कुमार जिला उपाध्यक्ष, अवनीश कुमार जिला उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार जिला सचिव, राजेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष, अशोक यादव विधानसभा अध्यक्ष भर्थना, सचिन यादव, अवध किशोर, स्वतंत्र कुमार, दिनेश कुमार, अभिषेक कुमार सक्सेना , रमेश चंद्र सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article