Homeइटावाश्री श्री गौर निताई परिवार ने जन्माष्टमी पर बड़े श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास...

श्री श्री गौर निताई परिवार ने जन्माष्टमी पर बड़े श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास के साथ लड्डू गोपाल का किया महाभिषेक

इटावा। श्री श्री गौर निताई परिवार के तत्वाधान में पक्का तालाब स्थित सत्संग स्थल पर जन्माष्टमी महा महोत्सव श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन के साथ हुई और उसके बाद सनातन धर्म प्रचारक पंडित मनुपुत्र दास के द्वारा भक्तों को श्री कृष्ण प्राकट्य कथा सुनाई गई। रात 11:00 बजे से 01:00 बजे तक लड्डू गोपाल का महाभिषेक पंडित मनुपुत्र दास के साथ अन्य भक्तों ने किया। इस दौरान बधाई गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

पंडित मनुपुत्र दास के द्वारा भगवान के जन्मोत्सव की खुशी में खूब लुटाई भी की गई वही अभिषेक के समय बराबर भगवान के ऊपर पुष्प वर्षा भी होती रही। बच्चों के साथ बड़े लोग भी भक्ति गीतों पर खूब झूमे। इस बार जन्माष्टमी महा महोत्सव के मौके पर भगवान के दरबार को विभिन्न प्रकार के फलों केले व अशोक के पत्तों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान के जन्मोत्सव पर रात 2:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित हुए। भगवान के जन्मोत्सव के बाद भक्तों के द्वारा जमकर आतिशबाजी भी चलाई गई। पक्का तालाब व आसपास का क्षेत्र हरि नाम संकीर्तन के साथ भगवान के जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article