इटावा| आगरा कैंट से वाराणसी जंक्शन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 23 सितंबर से शुरू होगा आगरा कैंट से वाराणसी के लिए लोग वंदे भारत में नियमित सफर कर सकते हैं दो दिन पहले इसका ट्रायल आगरा कैंट वाराणसी के लिए हो चुका है जिसके आगरा कैंट से वाराणसी तक पाच स्टॉप दिए गए है|
वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा कैंट से सुबह छह बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी जो सिर्फ 573 किमी की दूरी को 7 घंटे में तय करेगी| वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन यानि शुक्रवार को छोड़कर बाकि छह दिन चलेगी| वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर 160 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ती नगर आएगी जो भारत की फ़ास्ट ट्रेनों में एक है| यह ट्रेन आठ कोच की है| आगरा कैंट स्टेशन से यह ट्रेन 20176 सुबह छह बजे रवाना हेागी. सुबह छह बजकर 48 मिनट पर टूंडला सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर इटावा, सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर कानपुर सेंट्रल 11 बजकर 25 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन और दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंचेगी|