Homeचकरनगरचकरनगर में शादी तय होने के बाद लेनदेन को लेकर विवाद, दो...

चकरनगर में शादी तय होने के बाद लेनदेन को लेकर विवाद, दो गिरफ्तार

चकरनगर। रविवार दोपहर को चकरनगर कस्बे में शादी तय होने के बाद लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इस विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी बहन की शादी भरथना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। दोनों परिवारों की सहमति से कुछ दिन पहले गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन इसके बाद अचानक दोनों पक्षों के बीच बात बिगड़ गई। रविवार को दोनों पक्षों के बीच बड़क की एजेंसी के पास छीना-झपटी हुई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पहले बकेवर में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद विवाद बढ़ते हुए चकरनगर कस्बे में भी पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से जितेंद्र सिंह बनावई (थाना भरथना) और जीतू को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article