Homeइटावाउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने की नई टीम की घोषणा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने की नई टीम की घोषणा

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने रविवार को 35 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। इस टीम में राघव यादव को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि जिला संरक्षक के रूप में सुनील गुप्ता और कोषाध्यक्ष के रूप में अजहर फरीदी की नियुक्ति की गई है।

टीम की कार्यकारिणी में कई अन्य प्रमुख पदों पर भी नियुक्तियाँ की गईं। केशव दास, अभिलाष गौर, गुलशन यादव, रवि कश्यप, अवधेश सिंह राठौड़, तरुण गुप्ता, अमित अग्रवाल, अंकुर शाक्य, विशाल सिंह भदौरिया, सुनील यादव, अवनीश शर्मा, शिव गुप्ता, शैलेश सिंह सेंगर और रहीमुद्दीन को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, शिव तीकौर, देवेंद्र सिंह, अजय तिवारी, दीपक वर्मा, विक्रम प्रताप, सुरेश चंद्र कुशवाहा और गोविंद सिंह को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। यह नई टीम व्यापारियों और उद्योगों की बेहतरी के लिए काम करेगी और संगठन को और मजबूत बनाएगी।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article