Homeइटावापूर्व प्रधान कमलेश चंद्र अवस्थी की पुण्यतिथि मनाई गई

पूर्व प्रधान कमलेश चंद्र अवस्थी की पुण्यतिथि मनाई गई

इटावा। शहर के विकास कॉलोनी में रविवार को पूर्व प्रधान और जवाहर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता कमलेश चंद्र अवस्थी की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने उनके योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति शिक्षक संघ चंदेल गुट के नारायण दुबे ने कहा कि कमलेश चंद्र अवस्थी केवल एक महान शिक्षाविद थे, बल्कि वे समाजसेवी भी थे। ग्राम प्रधान के रूप में उन्होंने गरीब और असहाय लोगों की सेवा खुले मन से की और हमेशा उनके भले के लिए कार्य किया।

इंटर कॉलेज चकरनगर के प्रबंधक शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि कमलेश चंद्र अवस्थी ने हमेशा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया और उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया।

पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार दुबे ने कमलेश चंद्र अवस्थी के साथ जुड़े कई अनमोल पल और यादें साझा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, देवेश शास्त्री, राहुल मित्रा, विवेक शुक्ला और शिवांश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उनके कार्यों की सराहना की।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article