Homeइटावाप्रजापति कुंभकार महासंघ ने  डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रजापति कुंभकार महासंघ ने  डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

इटावा। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ की ओर से रविवार को कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने मौन धारण कर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष मदन सिंह प्रजापति, जिला संरक्षक भजनलाल प्रजापति, कार्यवाहक अध्यक्ष मंगल सिंह प्रजापति, मुख्य महासचिव शिवन्त सिंह प्रजापति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान और उनके व्यक्तित्व की सराहना की और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सभा में डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों और उनके द्वारा देश के आर्थिक उत्थान में किए गए योगदान को याद किया गया। इसके साथ ही सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से प्रजापति कुंभकार महासंघ ने अपने सम्मानित नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article