इटावा। कटरा शमशेर खां स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. प्रमोद कुमार ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में गिल्ली डंडा, जलेबी दौड़, कंगारू दौड़, सेक रेस और तीन टांगों वाली दौड़ जैसी आकर्षक और मनोरंजक गतिविधियां शामिल थीं।
बच्चों ने इन खेलों में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी पूरी ऊर्जा से प्रतिस्पर्धा की। प्रधानाचार्य डा. प्रमोद कुमार ने प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक और मनोविज्ञानिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों में खेलों के माध्यम से टीमवर्क, अनुशासन, और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित होते हैं। इस तरह के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें प्रतिस्पर्धा की भावना को समझने का अवसर मिलता है। आयोजन के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, और प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों की सराहना की।