Homeभरथना सफाई कर्मचारी महेश चंद्र बाबा को दी विदाई

 सफाई कर्मचारी महेश चंद्र बाबा को दी विदाई

भरथना, 1 जनवरी : नगर पालिका कार्यालय परिसर में पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू की उपस्थिति में सफाई कर्मचारी/सफाई नायक महेश चंद्र बाबा को सेवानिवृत्त होने पर एक सादे और भावुक कार्यक्रम के दौरान विदाई दी गई। इस मौके पर कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी सेवा को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व सभासद मुनुआ यादव, सभासद पम्मी यादव, शिवा यादव, अर्जुन सिंह, रोहित भंसाली, रोकी यादव सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने महेश चंद्र बाबा के योगदान को सराहा और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू ने कहा कि महेश चंद्र बाबा ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से सफाई कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवाएं नगर पालिका के लिए हमेशा याद रखी जाएंगी। इस अवसर पर महेश चंद्र बाबा को उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। महेश चंद्र बाबा ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और अपनी सेवा में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article

18:01