Homeसैफईसैफई में शोक की लहर, राजपाल सिंह यादव का निधन

सैफई में शोक की लहर, राजपाल सिंह यादव का निधन

इटावा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह चार बजे अंतिम सांस ली।

राजपाल यादव, जो सपा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव के पिता थे, के निधन से पूरे सैफई परिवार और समाजवादी पार्टी में शोक की लहर फैल गई है। उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार पैतृक गांव सैफई में होगा, जहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहित पूरा यादव परिवार एकत्रित होगा।

सैफई स्थित पैतृक आवास पर समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य करीबी और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं। वे परिवार के लोगों को सांत्वना दे रहे हैं। इस दुखद घटना ने सैफई गांव और समाजवादी पार्टी के समर्थकों को गहरे शोक में डाल दिया है।

राजपाल सिंह यादव का निधन समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था, लेकिन बीमारी ने आज सुबह उन्हें हमसे छीन लिया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने की संभावना है।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article