Homeइटावा64 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी

64 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी

इटावा। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में जिलाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। गुरुवार को जिला कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न वर्गों से कुल 64 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की।

सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला कार्यालय परिसर में पहुंच गए थे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चली। जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी के समक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

भा.ज.पा. के जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदारों में पूर्व जिला अध्यक्ष शिव महेश दुबे, डॉ. रमाकांत शर्मा और गोपाल मोहन शर्मा शामिल हैं। शिव महेश दुबे वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, अन्नू गुप्ता, विक्रम अग्रवाल, शिवाकांत चौधरी, जितेंद्र गौड़ ने भी अपनी दावेदारी पेश की।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य, ज्योति और आकांक्षा गुप्ता ने भी नामांकन किया है। इसके साथ ही विभिन्न वर्गों के पदाधिकारियों ने भी इस प्रक्रिया में भाग लिया। ब्राह्मण वर्ग से 25 नामांकन क्षत्रिय वर्ग से 14 नामांकन, पिछड़ा वर्ग से दो महिला सहित 16 नामांकन, अनुसूचित वर्ग से तीन नामांकन और अल्पसंख्यक जैन समाज से दो नामांकन पत्र भरे गए।

प्रदेश परिषद सदस्य के लिए ब्राह्मण वर्ग से चार नामांकन, क्षत्रिय वर्ग से एक नामांकन, ओबीसी वर्ग से चार नामांकन और एक वैश्य महिला ने नामांकन किया है। अन्य प्रमुख दावेदारों में नारायण तिवारी, जितेंद्र जैन हैप्पी, विवेक रंजन गुप्ता, विकास भदौरिया, विमल भदौरिया, विवेक शाक्य और अशोक चौबे शामिल हैं। भा.ज.पा. के मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने बताया कि प्रदेश परिषद सदस्य के लिए एमपी सिंह तोमर, अनंत अग्रवाल, नवल शुक्ला और मन नारायण तिवारी सहित 12 नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article