Homeबकेवरकोहरे और पाले से फसलों को नुकसान की आशंका

कोहरे और पाले से फसलों को नुकसान की आशंका

बकेवर क्षेत्र में इन दिनों लगातार कोहरे के साथ पाले के कारण सरसों और आलू की फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल की चिंता सता रही है, और वे इसे बचाने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं।

सुबह और शाम को घना कोहरा छाने से आलू की फसल में झुलसा रोग की समस्या बढ़ने लगी है। इस बीमारी के कारण आलू की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा है। वहीं, घने कोहरे के कारण लोग अलाव जलाकर तापते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि किसान अपने खेतों में दवाई का छिड़काव कर फसलों को पाले से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सुबह के समय कोहरे के बीच चलती हवा से लोग गलन से बेहाल हो रहे हैं। बकेवर-लखना नगर में तो नगर पंचायत और तहसील प्रशासन ने कुछ स्थानों पर अलाव जलवाए हैं, लेकिन ग्राम पंचायत क्षेत्रों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कोहरे और ठंड से अधिक परेशान हैं।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article