भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आर्य समाज मन्दिर भरथना के सम्पन्न हुए वार्षिक चुनाव में अरूण गुप्ता को प्रधान, सत्यभान गुप्ता (राजा) को मंत्री व सतेन्द्र आर्य संजू को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। साथ ही विभिन्न पदों के अन्य पदाधिकारियों की कार्यकारिणी भी गठित की गई।
कस्बा के गली गोदाम स्थित आर्य समाज मन्दिर में आयोजित साप्ताहिक यज्ञ के उपरान्त सम्पन्न हुई बैठक में वार्षिक चुनाव पर चर्चा की गई। जिसमें अरूण गुप्ता को प्रधान, सत्यभान गुप्ता (राजा) को मंत्री व सतेन्द्र आर्य संजू को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक देवेन्द्र भंसाली आर्य, भगवान दास आर्य, सुरेश चन्द्र आर्य, मूलचन्द्र आर्य, अजय आर्य, राजकुमारी आर्य, सीता देवी आर्य, उप प्रधान- आभा आर्य, नन्दकिशोर आर्य, उपमंत्री- अमित आर्य, राजेश आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष- नवीन आर्य, प्रचार मन्त्री- वैभव आर्य, अधिष्ठाता आर्यवीर दल- मोहन आर्य को मनोनीत किया गया। तदुपरान्त सभी नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूती व बल प्रदान करके आर्य समाजहित के कार्यों को बढ चढकर सम्पन्न करने का संकल्प लिया।