इटावा। विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के मंत्री राजू पोरवाल ने इटावा जनपद के दो पदाधकारियों को संगठन से निष्कासित कर दिया है संगठन के प्रांतीय मंत्री राजू पोरवाल ने जनपद के विश्व हिंदू परिषद संगठन के जिला अध्यक्ष देव ऋषि दुबे व रणवीर सिंह विभाग समरसता प्रमुख के पदाधिकारी हैं।
प्रांतीय मंत्री राजू पोरवाल ने पत्र जारी कर यह फैसला लिया है और जनपद में अपने संगठन के अन्य पदाधिकारी को पत्र भेजा जिसमें लिखा गया है हम सब संगठन अक्षय ध्येयनिष्ठा से काम करते हैं जिसके सापेक्ष व्यक्तिनिष्ठा संगठन में कोई स्थान नहीं होता है न ही व्यक्तिवाद क्षेत्रवाद को संगठन में कोई स्थान है विगत काफी समय से यह तथ्य संज्ञान में आ रहा है कि कुछ कार्यकर्ता संगठन में ध्येयनिष्ठा होने के स्थान पर व्यक्तिवाद व क्षेत्रवाद के आधार पर लगातार अनुशासनहीनता कर रहे हैं।
जो संगठन विरोधी कार्यो में संलिप्त है जिसके चलते संगठन को प्रांतीय टोली ने दिनांक 25 मई को तय किया उपरोक्त इटावा जनपद के दोनों कार्यकर्ता संगठन में किसी स्थान में दायित्व पर नहीं रहेंगे।
बताया गया दोनों कार्यकर्ताओं के बीच की बातचीत का एक विवादित ऑडियो वायरल हुआ जिसके बाद संगठन ने यह कड़ा रुख अपनाया और बड़ी कार्रवाई कर दी। संगठन की इस कार्रवाई से संगठन के अन्य बड़े पदाधिकारियों में खलबली मच गई है।