भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थाओं में लोगों ने योग क्रिया करके उचित खानपान के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई तथा निरन्तर प्रातः व्यायाम करने पर बल दिया।
शुक्रवार को प्रातः दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते योग प्रशिक्षक अमित मिश्रा द्वारा विभिन्न योग क्रियायें करायी गईं। साथ ही नित्य योग करने से रोगमुक्त रहने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर, शिवम गुप्ता, जयदीप त्रिपाठी, त्रिलोकी पोरवाल, उमेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, महेश शर्मा, अरूण बघेल सहित करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही नगर पालिका परिषद प्रांगण में भी योग दिवस के अवसर पर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के निर्देशन पर उनके पुत्र संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल के निदेशक अंकित यादव, सार्थक यादव छोटू के मौजूदगी में पालिका कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर नित्य व्यायाम करके शारीरिक सुदृंढता पर बल दिया। इस मौके पर आनन्द श्रीवास्तव, आादित्य प्रताप सिंह भदौरिया, शिवम गुप्ता, साहेब खां, अतुल कुमार, पंकज दुबे, अरविन्द रावत आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वहीं जयोत्री एकेडमी में भी संस्था निदेशक नितिन पोरवाल की देखरेख में समस्त शिक्षकों ने विभिन्न योग क्रियायें करके व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करने का संकल्प लिया तथा भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानन्द शाखा के पदाधिकारियों अध्यक्ष शेखर सिंह राठौर, सचिव सुशान्त उपाध्याय, वित्त सचिव अशोक पोरवाल, सी0के0 शुक्ला, रामप्रकाश पाल, रूद्रपाल सिंह भदौरिया, नीलू पाण्डेय आदि ने भी योगाभ्यास किया।