Homeभरथनापर्यावरण सन्तुलन बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी- अजय यादव गुल्लू (चैयरमैन)

पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी- अजय यादव गुल्लू (चैयरमैन)

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- दिनोंदिन हो रहे वृक्षों के कटान के फलस्वरूप पर्यावरण सन्तुलन बिगडने के कारण गर्मी प्रतिवर्ष अपना विकराल रूप धारण करती चली जा रही है। पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिये।

उक्त बात कस्बा के अवध बिहार स्थित संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल में पौधरोपण के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने कही। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने विधायक/ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी व पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी के साथ नींम, बबूल, बरगद, पीपल, आम सहित विभिन्न छायादार व फलदार पौधे रोपित करते हुए कहा कि पर्यावरण सन्तुलन सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इससे पूर्व सपा नेताओं ने सपा प्रमुख श्री यादव के चित्र पर तिलक वन्दन व केक काटकर उनके जन्मदिवस पर ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर सीपू त्रिपाठी, प्रताप यादव पप्पू, अंकित यादव, राजेश यादव पण्डा, शंकर मिश्रा, अजय यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article