Homeभरथनाभूखे को भोजन प्यासे को पानी, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी

भूखे को भोजन प्यासे को पानी, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भूखे को भोजन प्यासे को पानी, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी के उद्घोषों के बीच बाबा अमरनाथ के दर्शनार्थ 14 सदस्यी 23वाँ जत्था मंगलवार की दोपहर रवाना हो गया।

बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति भरथना के तत्वाधान् में बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन हेतु 14 सदस्यों का 23वाँ जत्था मंगलवार को रवाना हो गया। जिसमें कुछ श्रद्धालु भरथना व कुछ इटावा से सम्मिलित होगें। नगर पालिका परिषद के प्रांगण में स्थापित मन्दिर पर विधिवत पूजन अर्चन उपरान्त पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने यात्री शिवभक्तों सुशील पोरवाल नानू बाबा, मनोज राठौर, दीपक बजाज, नीटू तिवारी, दीपक यादव, राजीव त्रिपाठी, विमल तिवारी, सीमा तिवारी, मंजू वर्मा, लक्ष्य त्रिपाठी का मिष्ठान खिलाकर माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष विमल पोरवाल बण्टी, आविद अली, राजेश यादव पण्डा, आनन्द श्रीवास्तव, देवाशीष चौहान, नीलू पाण्डेय, मुनुआ यादव, अशोक गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article