इटावा| शहर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बरहीपुरा मे श्री सिद्व चक्र महामडंल विधान एंव विश्व शांति महायज्ञ का चल रहा है प्रातःकाल श्री जी का अभिषेक व इंद्र द्वारा शांति धारा की गई प्रतिष्ठचार्य पं मनीष जैन शास्त्री द्वारा विधान का आयोजन किया गया| जिससे विधान मे सौधर्म इंद्र व इंद्राणी सुरेंद्र जैन पेड़े वाले श्रीमती सरला जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ|
इसके उपरांत विधान संगीत के साथ प्रारंभ किया गया जिसमें इंद्र ,इंद्राणी पीले वस्त्र मुकुट माला धारण कर विधान मे सम्मलित हुई अष्टद्रव्य के साथ पूजन किया गया संगीत की धुन के साथ महिलाएं व पुरूष भगवान की भक्ति मे झूम उठे। भक्ति आनंद के साथ विधान श्रृद्धालुओं सम्मलित हुऐ।
पं मनीष जैन ने बताया कि श्रीपाल को कोढ हो जाने पर कारण मैना सुंदरी ने सिद्वचक्र विधान करके श्रीपाल एंव 700 सथियो का कोढ दूर किया है भक्ति भावो आनंद के साथ विधान मे श्रृद्वालुओं सम्मलित हुऐ ये सभी विधानो का राजा माना जाता है कि इस विधान से सिद्वो की आराधना होती है सिद्व सबसे बड़ा परमेष्टी होते है सायंकाल श्रीजी की भक्ति संगीत के साथ महाआरती एंव गुरूभक्ति प्रवचन प्रचनमंच आदि किये जाते है इस विधान विशेष सहयोगी अनूप जैन खंजाची किशन चंद्र जैन विनोद जैन संजू जैन खौआ वाले जिनेन्द्र जैन अनिल जैन पकज जैन बंटी जैन अरविंद जैन अभिषेक जैन आदि लोगों का रहा।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद जैन महामंत्री दिलीप जैन व पदाधिकारी मौजूद रहे।