इटावा | फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित ज्ञान मंदिर पर सावन माह के चौथे सोमवार पर बाबा बर्फानी के अद्भुत दर्शन देखने को मिला जहा भक्तों का सुबह से ही मंदिर पर दर्शन के लिए आना शुरू है। ज्ञान मंदिर के मुख्य पुजारी श्याम किशोर मिश्रा ने सुबह रुद्राभिषेक करवाया इसके उपरांत भक्तजन जलाभिषेक बेलपत्र भोले बाबा पर चढ़ाना शुरू किया। फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित ज्ञान मंदिर पर भक्तों के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई है। ज्ञान मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
ज्ञान मंदिर परिसर के आस-पास साफ सफाई की व्यवस्था फ्रेंड्स कॉलोनी सभासद पंकज पचौरी की तरफ से अच्छी रही। इस दौरान पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता, भोले पाठक, अखिलेश पाठक, मोहित वर्मा, धर्मेंद्र कुमार,अमन, विपुल राजावत, राम दुबे,राजन सिंह, ऋषि लूथरा,रोमी लूथरा, संदीप गुप्ता, अखिल अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अमित त्रिपाठी(भानू) आदि लोग मौजूद रहे