इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “सर्पदंश राज्य आपदा” घोषित होने के बाद से जनपद इटावा में वृहद रूप से सर्पदंश जागरूकता अभियान चलाकर जनपद को सर्पदंश मुक्त जनपद बनाने की दिशा में कार्य कर रही एकमात्र संस्था ओशन द्वारा जनपद के विभिन विद्यालयों में चलाये जा रहे सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का अभियान लगातार ही प्रगतिशील होता जा रहा है।
समस्त उत्तर प्रदेश सहित जनपद इटावा की जनता को सर्पदंश से मुक्त करने के उद्देश्य से जनपद में चलाये जा रहे इस जनहित के महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान को नई गति गति प्रदान करते हुये संस्था ओशन द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार किये गये विशेष सर्पदंश जागरूकता अभियान के पोस्टर को आज मुख्य विकास अधिकारी इटावा अजय कुमार गौतम (IAS) ने संस्था ओशन के महासचिव, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,इटावा के सर्पदंश के मास्टर ट्रेनर सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी व संस्था ओशन के डिस्ट्रिक कोर्डिनेटर एवम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,इटावा के मास्टर ट्रेनर डॉ पीयूष दीक्षित के साथ संयुक्त रूप से अपने कार्यालय में प्रमोट किया व जनपद इटावा में पाए जाने वाले विभिन्न विषहीन एवम विषधारी सर्पों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
सीडीओ महोदय ने सर्प दंश से होने वाली मृत्युदर को कम करने के लिये जनपद में संस्था ओशन द्वारा विद्यालयों में लगातार चलाये जा रहे जनजागरूकता कार्यक्रम की सराहना भी की।
विदित हो कि,मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर, वन्यजीव एवम सर्पदंश विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी पिछले कई वर्षों से इस जन जागरूकता अभियान को जनपद में चला रहे है साथ ही यूपी पुलिस की डायल 112 व वन विभाग के साथ मिलकर कई सर्पों व वन्यजीवों को नगरीय व आवासीय क्षेत्र से सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके प्राकृत वास में भी लगातार सुरक्षित पहुंचा चुके है। इससे पूर्व में डॉ आशीष त्रिपाठी के इन्हीं विशेष सामाजिक कार्यों की वजह से उन्हें राजधानी दिल्ली में एक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय आपदा फरिश्ता सम्मान, 2023 से भी नवाजा जा चुका है एवम इससे पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपने इटावा दौरे के दौरान डॉ आशीष त्रिपाठी के द्वारा चलाए जा रहे सर्पदंश जागरूकता अभियान की सराहना की थी ।
इस अवसर पर सर्पमित्र डॉ आशीष ने कहा कि,यह बड़े ही हर्ष का विषय भी है कि, सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से मात्र जनपद इटावा से ही इस महत्वपूर्ण सर्पदंश जागरूकता अभियान की शुरुआत कुछ वर्षों पूर्व हुई थी जो आज भी जारी है एवं इस प्रकार का विशेष वृहद सर्पदंश जागरूकता अभियान सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद इटावा के सिवाय पूर्व में भी कहीं भी नही चलाया गया है। उन्होंने बताया कि, हमारी संस्था के इस विशेष जागरूकता पोस्टर की एक खास बात यह भी है कि, राज्य आपदा विषयक सर्प पहचान व त्वरित सर्पदंश पहचान व उपचार विषय पर केंद्रित इस विशेष पोस्टर को यदि आप अच्छे से पढ़ ही लें और उसमें लिखीं बातों को ठीक से समझ लें तो असमय सर्पदंश से होने वाली मौत और भय से शत प्रतिशत बच सकते है साथ ही काटने वाले विषधारी या विषहीन सर्प की सही सरल पहचान भी आसानी से स्वयं ही कर सकते है। विदित हो कि,वर्तमान में योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा भी राज्य आपदा के तहत सर्प दंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। संस्था ओशन द्वारा जनपद में चलाये जा रहे इस जागरूकता अभियान का ही बड़ा असर हुआ है कि, लोगों ने अब सर्पों को मारना ही छोड़ दिया है। व उनके दिखाई देने वे सर्पमित्र डॉ आशीष को सीधे ही उनके सर्पदंश सहायता नम्बर 7017204213 पर सूचना देने लगे है।