Homeइटावाभारतीय जनता पार्टी ने मंडल के सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन...

भारतीय जनता पार्टी ने मंडल के सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया।

इटावा| भारतीय जनता पार्टी ने प्रथम मंडल की सदस्यता कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सदस्यता प्रभारी डाक्टर रमाकांत शर्मा एवम विशिष्ट अथिति के रूप में मंडल प्रभारी संजीव भदौरिया उपस्थित रहे। मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की अपने मण्डल के अंतर्गत दो लाख पचास हजार सदस्य बनाना है। जिसमे जिला सदस्यता कार्यशाला प्रभारी डा. रमाकांत शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस सदस्यता अभियान में जिले से लेकर के बूथ समिति के सभी कार्यकर्ता लगने वाले है|

 

एक बार पुनः सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी सदस्यता के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने वाली है।सदस्यता कार्यशाला में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा विकास भदौरिया अनसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नाथू राम गोयल, मंडल सदस्यता टीम, के साथ मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष, सभासद पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article