Homeमहेवानववर्ष के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

नववर्ष के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

निवाड़ीकला। नववर्ष के शुभ अवसर पर कस्बे के एक कोचिंग संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक कुंवर पाल सिंह ने किया, जिन्होंने इस तरह की प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका देती हैं।

प्रतियोगिता में सृष्टि और अनामिका की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सोनम और रागनी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, और तीसरे स्थान पर तनुष्का और शिवानी की जोड़ी रही।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राम सरन, रिंकू शाक्य, अनुराग और विनोद चौहान ने अपनी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में मोहित, दीपक, अनुज, विनासाया ब्रजेश, अनुराग दीक्षित और राघवेंद्र तोमर ने भी विशेष योगदान दिया। प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।

आज की खबरें

Advertisements

All Time Popular Article